नीमच। शहर के महू रोड पर कृष्णा रिसोर्ट के पास हुई दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें नीमच के जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल पिता शिवनारायण माली निवासी महू रोड और विपुल पिता किशन तेली निवासी जमुनिया कला एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे सोनू पिता बाबूलाल भील निवासी नाका नंबर 7 की मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों व्यक्ति घायल हो गए हैं। जिनका उपचार नीमच के जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
