नीमच। जिले के मजीरिया गांव के समीप मोटरसाइकिल का टायर फट जाने के चलते एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार माया पति अर्जुन बंजारा निवासी मानपुरिया तहसील भानपुरा मोटरसाइकिल पर सवार होकर परिजन के साथ जा रही थी। बीच रास्ते में गाड़ी का टायर फट गया। जिस कारण महिला गिर गई, महिला को नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने माया को मृत घोषित कर दिया। माया का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम कल सुबह किया जाएगा।
