चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर ब्लड फाउंडेशन रक्तदान शिविर एवं रक्तदान सम्मान समारोह में राजयोगिनी आशा दीदी को सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी रक्तदाता भाइयों का मनोबल बढ़ाने के लिए कहा कि यह रक्त दान पीड़ित मानवता के लिए जीवन दान है। इससे आप कई मनुष्य आत्माओं की दुआएं जमा करते हैं जो दुआएं हमें सदैव काम आती है, जहां दवा काम नहीं करती है वहां दुआएं काम करती है और यह बहुत पुन्य का काम है। शिविर में उपस्थित एसडीएम ने भी किया। उन्हें भी सेवा केंद्र पर आने का निमंत्रण दिया गया।