चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर 7 दिवसीय कार्यक्रम एवं जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया ने अपने जन्मदिन की शुरुआत जेके सीमेंट परिसर में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर स्वर्ण मुकुट अर्पित कर की। इस अवसर पर सिंघानिया परिवार के निधिपति सिंघानिया सहित पूरा सिंघानिया परिवार उपस्थित रहा।