BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 8, 2024, 1:03 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम टिडवास और किसान का खेत, जब हकाई के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचा बंशीलाल तो हो गया भयानक हादसा, घटना की भनक लगते ही मौके पर लगी ग्रामीणों की भारी भीड़, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लगाई दौड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के ग्राम टिडवास में खेत की हकाई के दौरान शनिवार शाम एक किसान ट्रैक्टर सहित 100 फीट गहरे कुएं में गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। घटना नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टिडवास की है। यहां शनिवार शाम 4 बजे बंशीलाल (50) पिता भंवरलाल विश्वकर्मा खेत की हकाई कर रहा था। रिवर्स लेने के दौरान वह ट्रैक्टर सहित कुएं में गिर गया। 


सूचना पर मल्हारगढ़ एसडीएम रविन्द्र परमार, नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, नाहरगढ़ टीआई प्रभात गौड़ सहित अधिकारी मौके पहुंचे और बंशीलाल को निकलवाने के प्रयास किए। कुएं के पानी को खाली करने के लिए बिजली कंपनी ने 7 मोटर लगाई। वहीं, 2 क्रेन व एक जेसीबी की मदद से बंशीलाल को निकालने के प्रयास किए गए। रात 10 बजे क्रेन की सहायता से कुएं से ट्रेक्टर बाहर निकाला गया। इसके बाद रात 1 बजे किसान का शव कुएं से बाहर निकाला गया। मामले में नाहरगढ पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE