पिपलिया मंडी। कल रात्रि में पिपलिया मंडी चौपाटी पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सड़क दुर्घटना में घायल इस व्यक्ति को टोल एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उक्त मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। चौकी प्रभारी आरक्षक नासिरूद्दिन ने मोबाइल नं. 7049132385, 7089934791 जारी कर उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी देने की अपील की है। मृतक व्यक्ति को जिला अस्पताल में रखा गया है। साथ ही व्यक्ति की मोटरसाइकिल क्रमांक आरजे 09 एसई 3482 को थाने में रखवाया गया है।