गरोठ। 2 दिसंबर डाकघर केस काउंटर से अल्प बचत अभिकर्ता पंकज कुमार वेद का अनुमानित 10 लाख रुपए से भरा बैग चोरी मामले में बड़ी संख्या में आज व्यापारी संघ गरोठ एवं पोरवाल समाजजनों द्वारा पुलिस थाना परिसर पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस द्वारा जल्द मामले में कार्रवाई कर खुलासे हेतु आश्वत किया गया।