कुकड़ेश्वर। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती पटेल समाज की जिला महापंचायत की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नीमच और मंदसौर जिलों से समाज के स्थानीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख रूप से नीमच-मंदसौर खाती समाज के अध्यक्ष सुनील श्रीराम खाती पटेल, मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटेल और कुकड़ेश्वर खाती समाज के अध्यक्ष नंदलाल मालवीय मौजूद थे।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल बंसीलाल, पूर्व सरपंच बद्रीलाल खाती, कान्हा कसन, प्रेमचंद खाती पटेल, सुभाष मालवीय, एडवोकेट गोपाल मोर, सुनील तेजावाला, राजू सर, विनोद सर, रमेश सर, देवीलाल खाती पटेल, अनिल आतरिया, नंदलाल बकानेर, भंवरलाल हुदरवाले सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य-
महामाया भादवा माता स्थित खाती समाज धर्मशाला के भव्य निर्माण को लेकर चर्चा करना था। सभी अध्यक्षों और सचिवों ने धर्मशाला के निर्माण हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस विषय पर गहन चर्चा के बाद निर्माण कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुनील श्रीराम खाती पटेल ने किया। अंत में मीडिया प्रभारी राजेंद्र पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह बैठक समाज के उत्थान और सामुदायिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।