BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 9, 2024, 10:56 am
KHABAR : प्लास्टिक मुक्त कुंभ में नीमच जिला से एक थाली-एक थेला अभियान में 4100 थाली व 4100 थैला संग्रहित कर प्रयागराज महाकुंभ में प्रेषित की, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक होने वाले प्रयागराज में महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प संत समाज ने लिया है। मालवा की लाल माटी की पवित्र धरा नीमच में भी इस आयोजन का शंखनाद किया गया था। इस काम को करने के लिए संघ ने भी एक थाली एक थेला अभियांन चलाया जो की 5 नवम्बर को पोस्टर विमोचन से लेकर 8 दिसंबर को संपन्न हुआ श्री रामजी मंदिर जाजू विल्डिंग के प्रांगण  मे मंदिर के पुजारी  श्री जीवन तिवारी द्वारा विधि विधान से भगवान की आरती कर , थाली थेला की पूजा अर्चना कर नीमच से मलावा प्रांत के केन्द्र इंदौर ट्रांसपोर्ट द्वारा पहुंचाई । जिसमें सभी संगठनों  का अमुल्य योगदान रहा। जिसमें सीए  एसोशियशन संगठन द्वारा 101, भारत विकास परिषद 251, नीमच सिटी जैन मंदिर समाज 50, जैन स्थानक समाज 50, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा 89 , मुक्ति धाम  सर्व समाज नीमच सिटी ( रावण रूडी), सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय 300, विवेकानंद बाल कल्याण समिति ( शिशु मंदिर एस एस वी एम) 200 एवं नगर की व्यवसायी शाखा के स्वयं सेवको द्वारा 150 , समाज के प्रबुद्ध जनो द्वारा दी गयी 4100 थाली 4100 थेला एकत्रित हुई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सर्व समाज के ओमप्रकाश तेल वाले, सुशील गट्टानी, राजेश  गट्टानी, लक्ष्मी नारायण लड्डा, मानक बिरला, मुरली मंडोवरा, रामस्वरूप काबरा, सोनू  तिवारी, निलेश पाटीदार, हर्ष गट्टानी, शैलेन्द्र गर्ग, डॉ. स्वपनिल वधवा, गौरव नागदा, राजेश जायसवाल, नारी शक्ति शोभा, शकुन्तला, सलोनी, प्रमिला मालू एवं जिला कार्यवाह पवन सज्जन, मंदसौर विभाग, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि यशवंत यादव, नारायण सिंह राठौड़ विभाग सेवा प्रमुख, जिला सह सयोंजक श्रीकान्त मडोतिया आदि उपस्थित थे।

हरित कुंभ एक थाली एक थैला अभियान प्लास्टिक मुक्त महाकुंभ-
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि मालवा प्रांत द्वारा मालवा की लाल माटी नीमच की पवित्र धरा पर एक थाली एक थैला अभियान संग्रहण किया गया जिसमें सभी सामाजिक संगठनों ने उत्साह के साथ सहयोग प्रदान किया ।भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व एवं आध्यात्मिक संगम महाकुंभ को पर्यावरण संरक्षण के साथ पूर्ण रूप से पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि मालवा प्रांत में अभिनव पहल की है। आगामी 13जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में महाकुंभ होने जा रहा है जिसमें 45 दिनों में अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालु सम्मिलित होने वाले हैं। यदि हम कल्पना करें कि इतने तीर्थ यात्रियों के भोजन आदि में कितना पॉलिथीन , डिस्पोजल, प्लास्टिक के कागज लग सकता है जो कचरा बनकर तीर्थ नगरी प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम को पूरी तरह से प्रदूषित कर सकता है। महाकुंभ में कॉल 40 हजार टन कचरा उत्सर्जित होने का अनुमान है। शासन प्रशासन अपने स्तर पर स्वच्छता कचरा निस्तारण की व्यवस्था करेंगे ही किंतु कचरा ना हो या कम हो यह तो हम कर ही सकते हैं। हमारा प्रयास है कि हम अपना महाकुंभ पर्यावरण अनुकूल बने, हरित कुंभ बने , अपनें संकल्प लिया है कि हर घर से एक थाली एक थैला संग्रहित रद्द कर प्रयागराज के तीर्थ यात्रियों तक पहुंचाया जाए। हर कुंभ यात्री के पास भोजन के लिए थाली हो वह भी सामान के लिए थैला हो तो हम कचरे को बहुत कम कर सकते हैं। यह  दिनेश मनावत नगर पर्यावरण संयोजक प्रेषित दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE