चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का अति लक्ष्मी नारायण यज्ञ के तीसरे दिन यज्ञ स्थल पहुंचने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को जे.के. सीमेंट समूह के प्रबंधनिर्देशक डॉ. राघवपत सिंघानिया एवं निधिपति सिंघानिया ने बुके भेट कर स्वागत किया। केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल के साथ निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी,पूर्व विधायक अशोक नवलखा,सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल सहित अतिथियों ने यज्ञशाला का अवलोकन किया एवं जे.के. सीमेंट परिसर में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन भी किए। इस अवसर पर जे.के. सीमेंट समूह के डॉ. कौस्तुभ दाधीच, निंबाहेड़ा यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, टेक्निकल हेड राजेश सोनी, कमर्शियल हेड अजय गर्ग, माइंस हेड यतेंद्र शर्मा सहित कई अधिकारी गण भी मौजूद थे।