नीमच। जिले के अंतर्गत ग्राम रेवली देवली में सोमवार 8 दिसंबर को सुबह 9 बजे पोलियो शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्राम क्षेत्र के प्रमुख नागरिक वरिष्ठ ज्यूडिशल कोर्ट में बाबू के पद से सेवानिवृत गोपीलाल शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि पोलियो की दवा स्वस्थ जीवन का प्रमुख आधार होता है। इसलिए दो बूंद पोलियो की दवा प्रत्येक बच्चे को पिलाना चाहिए और उनके स्वस्थ जीवन के लिए सहयोगी बनना चाहिए। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी सीएचओ रेणु शर्मा ने बताया कि ने बताया कि पोलियो की दो बूंद बच्चों को पोलियो जैसे गंभीर रोग से बचाएगी नवजात शिशुओं में विकलांगता होने के प्रमुख लक्षणों में से एक है पोलियो, जिससे ग्रसित होने पर शिशु उम्रभर के लिए लाचार हो जाता है। अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सफलता पूर्वक संपन्न करना पहली प्राथमिकता है यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने और समुदाय के पांच वर्ष से कम आयु के नौनिहालों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये अभियान को सार्थक कर पोलियो को जड़ से खत्म करें। प्रखण्ड में पोलियो के कोई मामले नहीं है. परंतु आगामी कुछ साल तक बच्चों को पोलियो की दवा नियमित देना जरूरी है ताकि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे.। इस अवसर पर सीएचओ रेनू शर्मा ,आशा उषा बोराणा, आंगनवाड़ी अंगूरबाला सेन आदि भी उपस्थित थे।