गरोठ। शामगढ़ के समीप ग्राम जूना पानी निवासी शैलेन्द्र सिंह पिता टीकम सिंह जादौन, हेमंत सिंह पिता अर्जुन सिंह जादौन, दोनों जवानों का अग्नि वीर के तहत ट्रेनिंग पूरी कर आने पर शामगढ़ नगर में विशाल जुलूस निकाला गया। नागरिकों द्वारा भव्य रूप से स्वागत सम्मान किया गया। दोनों जवानों की ट्रेनिंग पूरी होने पर शामगढ़ लौटने पर, स्टेशन रोड, बस स्टैंड, सब्जी मंडी पर पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह नागरिकों ने स्वागत किया। इस खुशी के अवसर पर देशभक्ति के गीतों के साथ नगर में भ्रमण करते हुए निकले।