नीमच। विकास के नाम पर नीमच में पेड़ों की कटाई हो रही है। नीमच के वार्ड नंबर 1 में शहीद पार्क पर आज फिर एक मामला ऐसा ही सामने आया। यहां नीमच की पहचान नीम का पेड़ सड़क निर्माण के नाम पर काटा गया।
वार्डवासी ने बताया कि 40 साल पुराने पेड़ उजाड़े जा रहे हैं। एक तरफ सरकार द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चल रहा है तो दूसरी तरफ नगर पालिका छायादार वृक्षों को खत्म रही है। वीडियो में आप तस्वीर देख सकते हैं किस तरह से पेड़ काटकर जेसीबी के माध्यम से ट्रक में भरकर ले जाया जा रहे हैं। वहीं लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी का कहना है कि पेड़ काटे नहीं जा रहे, बल्कि जड़ समेत उखाड़कर ट्रेंचिंग ग्राउंड में शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि हमारे द्वारा ली हुई तस्वीरें स्पष्ट तौर पर पेड़ों की कटाई के मामले को दर्शा रही है।