चित्तौड़गढ़। उप प्रर्वतनी शान्ता कुवर म सा आदि ठाणा 3, साध्वी प्रेक्षा म सा आदि ठाणा 4 के सानिध्य में जैन दिवाकर चौथमल जी मसा का पुण्य स्मृति दिवस, उतर भारतीय उपाध्याय जितेंद्र मुनि म सा का दीक्षा दिवस, मेवाड़ प्रवर्तक अम्बा लाल म सा दीक्षा दिवस मनाया गया।
श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी ने बताया कि उप प्रवर्तनीय साध्वी शांता कंवर म सा ने चौथमल जी और आगम ज्ञाता प्रेक्षा जी ने जितेंद्र मुनि की जीवनी पर प्रकाश डाला। साध्वी ने महान संत अम्बा लाल म सा का गुणगान किया।
मंत्री प्रदीप बाबेल ने बताया कि इस अवसर पर 250 श्रावकों ने 3/3 सामयिक के प्रत्याख्यन लिए और 90 श्रावक श्राविकाओं ने गुप्त एकाशना का लाभ लिया। इस अवसर पर महिला परिषद मंत्री नगीना महता अनीता बाबेल नीमा महता माया पटवारी द्वारा गुरु भक्ति गीत प्रस्तुत किया। संगीता चिप्पड़ इंदु बाफना ने गुरु भक्ति के साथ महान आत्माओं के जीवनी पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ श्रावक सागर मल सुराना ने संतो की जीवनी का गुणगान किया। इसके बाद श्री संघ द्वारा 11 चांदी के सिक्के भाग्यशाली श्रावकों का लक्की ड्रॉ साध्वी मंगल प्रभा म सा द्वारा खोला गया। जिनको शांता कंवर जी और प्रेक्षा जी म सा द्वारा सिक्के दिए गए । इस अवसर पर भीलवाड़ा डूंगला भादसोड़ा मंगलवाड सहित कई शहरों के श्रावक उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री जैन दिवाकर संगठन समिति चित्तौड़ गढ़ अध्यक्ष राजेश सेठिया कोषाध्यक्ष अनिल पटवारी संघ संरक्षक मनसुख पटवारी संगठन समिति संरक्षक बसंती लाल महता अशोक छाजेड़ संघ कोषाध्यक्ष प्रदीप भड़कतीया विनय मारु पूर्व अध्यक्ष अशोक महता महावीर मंडल कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी सुशील चिप्पड़ वल्लभ बोहरा सुनील बोहरा पदम महता मोती लाल महता शंभू लाल बाबेल वरिष्ठ श्रावक ऋषभ सुराना महावीर सुराना कमल बोहरा दिवाकर महिला परिषद की अध्यक्ष अंगुरबाला भड़कतीया अनीता भड़कतिया पदमा पगारिया दिलखुश महता नीलम तरावट के साथ बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही। सभा के अंत में गुप्त लाभार्थी परिवार द्वारा एकाशन का लाभ लिया गया। संचालन श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी ने किया। मंत्री प्रदीप बाबेल ने बताया कि व्याख्यान 10 दिसंबर तक नियमित खातर महल में रहेंगे।