सिंगोली। कस्बा स्थित पुराने बस स्टैंड पर सोमवार को सहकारी समिति द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन कर किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण और खेतों में कीटनाशक दवा छिड़काव से संबंधित जानकारी दी गई।
सोमवार देर शाम इस आशय की जानकारी देते हुए समिति प्रबंधक बालकिशन पाराशर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुराना बस स्टेंड स्थित सहकारी समिति के सामने ड्रोन तकनीकी प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर कंपनी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्रोन की मदद से किसान महज 10 मिनट में करीब एक एकड़ खेत में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि फसल में अच्छी तरह से कीटनाशक का छिड़काव हो जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी अधिकारी के अलावा एफपीओ सदस्य,सहकारी समिति कर्मचारी और किसान मौजूद थे।