चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों के तहत दीपदान एवं सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध गायक कलाकार उमा लहरी के कार्यक्रम में शामिल हुई अम्मा सुशीला सिंघानिया, निधिपति सिंघानिया, जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया एवं सिंघानिया परिवार। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं न्यायाधीश राजकुमार चौहान का मेवाड़ी पगड़ी पहनकर ऊपरना ओडा कर किया गया स्वागत। माता रानी, हनुमान जी,राधा रानी और बाबा श्याम के भजनों पर झूम रहे हैं भक्तजन ओर मोबाइल की फ्लैशलाइट चला कर अपने भाव प्रकट किया। भजन संध्या का आनंद ले रहे हैं जे.के. सीमेंट समूह के वरिष्ठ अधिकारी यग्येस गुप्ता, अनुज खंडेलवाल, पुष्पराज सिंह, केदार सहागड़कर, आशीष श्रीवास्तव, अमित कोठारी, मनीष तोषनीवाल, प्रभाकर मिश्रा, राजेश सोनी, अजय गर्ग, यतेंद्र शर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण उपस्थित रहे।