नीमच। शहर की सब्जी मंडी में स्थापित महात्मा फुले और सावित्री बाई फुले की प्रतिमाओं के आसपास स्थाई अतिक्रमण पसरा पड़ा है। पिछले दिनों नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की आधी अधूरी कार्रवाई की गई थी। आज अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर फूल माली सैनी समाज द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम एक आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि पूर्व में भी फूल माली सैनी समाज द्वारा जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई है। आवेदन में चेतावनी दी गई है कि यदि नगरपालिका महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के आसपास के अतिक्रमण को हटाने की ठोस कार्यवाही नहीं करती है तो सैनी समाज को मजबूरन धरना प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ेगा।