पिपलिया मंडी। मंदसौर सुख समृद्धि वेलफेयर सोसायटी और इनर व्हील क्लब मंदसौर के संयुक्त तत्वावधान में मल्हारगढ़ तहसील के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बंड पिपलिया में करीब 101 छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए।
इस अवसर पर संस्थाओं के पदाधिकारियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा जरूरतमंद की मदद करना चाहिए, ये परोपकार के साथ-साथ ईश्वरीय कार्य भी होता है। हमें आशा है कि आप लोग भी अच्छे से अच्छा अध्ययन करके अपने गांव, जिले और देश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर मंदसौर सुख समृद्धि वेलफेयर सोसायटी के सचिव प्रांजल गुप्ता, बद्रीलाल चौहान, लखन बैरागी, सुमित रत्नावत, जतिन गुप्ता, इनर व्हील क्लब से शर्मिला बसेर, पार्वती बसेर, प्रीति छाबड़ा, सोनिया खिमेसरा, बंडपिपलिया सरपंच जीवन सिंह, विद्यालय प्राचार्य पंकज परिहार, रेखा पाटीदार, अकीला बी पठान, मीनाक्षी वेद सहित गणमान्यजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।