कंजार्डा। पुलिस प्रशासन और ग्राम पंचायत की उदासीनता के कारण गांव में गांधी चौक चार भुजा मंदिर के पास प्राइवेट अस्पतालों के पास वाहनों की लंबी कतारे लगी होने के कारण बाजार में आना जाना भी दुश्वार हो रहा है। वाहनों के अव्यवस्थित खड़े करने के कारण अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन का पंचायत का कई बार ध्यान आकर्षित करवाया, किंतु किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। बाजार में दुकान मालिक डाक्टर भी वाहनों की ओर ध्यान नहीं देते है आम जन जैसा भी खड़ा करदे वह ठीक है। बाजार में वाहन निकलना किसी किले को फतह करने के बराबर लगता है। इस संबंध में प्रशाशन पंचायत दुकानदारों को नोटिस थमा दें ताकि वह गांव की बिगड़ती याता यात व्यवस्था को सुधारा जा सके इस संबंध में एक पत्र जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जिला पंचायत इस ओर ध्यान देकर कार्यवाही करें पुलिस को चालान बनाने की जिम्मेदारी दें ताकि यातायात व्यवस्था को सुधारा जा सके।