नीमच। आज नीमच नरेश के दरबार में मोक्षदा एकादशी पूरे श्रद्धा भाव और आस्था के साथ मनाई जा रही है। नीमच के तिलक मार्ग स्थित बावड़ी वाले बालाजी पर बाबा श्याम दरबार में सुबह से दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। आज प्रातः मंदिर में आरती का कार्यक्रम हुआ। शाम को 7.00 बजे महा आरती होगी। महिलाओं द्वारा ताली कीर्तन किया जाएगा। शाम को महा आरती के बाद महा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। बाबा का दिल्ली एवं कोलकाता के फूलों से आकर्षक शाही श्रृंगार किया गया है। भक्तों के दर्शन के लिए मोक्षदा एकादशी के अवसर पर मंदिर दिनभर खुला रहेगा।
मुख्य पुजारी पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि आज के दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए मोक्षदा एकादशी का खास महत्व है। आज के दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है।