नीमच। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास चनाल द्वारा निंबाहेड़ा निवासी एवं पूर्व पार्षद राजेश लोट को वाल्मीकि महासभा के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चनाल ने पूर्व पार्षद लोट को नियुक्ति पत्र के माध्यम से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे उम्मीद जताई कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश लोट वाल्मीकि समाज के सर्वांगीण विकासार्थ अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के उद्देश्यों व आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय स्तर पर समाज को संगठित एवं जागृत करने तथा उसमें नवचेतना का संचार करने में अपनी पूर्ण क्षमता व शक्ति का उपयोग कर, तन, मन, धन से सेवा करेंगे।