नीमच। लायनेस तेजस्वनी क्लब ने स्कूली बच्चों को ऊनी वस्त्र का वितरण किया। पूर्व अध्यक्षा आशु माहेश्वरी ने बताया कि संस्थापिका वर्षा कृपलानी और अध्यक्षा स्वर्णलता जैन के नेतृत्व में शास्त्री कॉलोनी स्थित राउमावि शास्त्री कॉलोनी में 31 जरूरतमंद बच्चों को गर्म जर्सियां और 60 नोट बुक्स वितरित की गई। इस अवसर पर संस्थापिका कृपलानी, अध्यक्षा जैन, पूर्व अध्यक्षा माहेश्वरी, उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, दीपिका शारदा, पारुल शारदा, कोषाध्यक्ष प्रेम बाल्दी, ज्योत्सना वीरवाल, स्कूल प्रधान ऊषा नंदवानिया, इंद्रा मेडम, कुलदीप और क्लब सदस्याएं उपस्थित रही।