निंबाहेड़ा। नगर में बुधवार 25 दिसम्बर से भव्य भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके अंदर प्रतिदिन अलग-अलग झांकियां सजाई जाएगी। जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई। भराड़िया परिवार की ओर से 25 दिसम्बर बुधवार से 31 दिसम्बर मंगलवार तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के आयोजन समय दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक प्रतिदिन रहेगा। महोत्सव का आयोजन आर. के. कॉलोनी में होगा। व्यासपीठ पर विराजमान होकर अनन्त श्री विभूषित श्री उज्जैन अवंतिका श्रीरामानुजकोट पीठाधीश्वर श्रीस्वामी रंगनाथाचार्यजी महाराजश्री के कृपा एवं आशीर्वाद से उनके पट्ट शिष्य श्री युवराज स्वामी डॉ. माधव प्रपन्नाचार्य जी अपनी ओजस्वी मधुरवाणी से भागवत गंगा प्रवाहित करेंगे। आयोजन के तहत 24 दिसंबर मंगलवार को सुन्दरकाण्ड पाठ सायं 7 बजे से होगा। वहीं 25 दिसंबर बुधवार को श्री सत्यनारायण भगवान की कथा सायं 7 बजे से एवं श्री खाटूश्याम जी की भजन संध्या 27 दिसंबर शुक्रवार को सायं 7 बजे से होगी। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भागवत कथा महोत्सव के तहत प्रथम दिवस 25 दिसम्बर को श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य, शुभारम्भ एवं श्री शुकदेवजी का आगमन, गुरूवार 26 दिसम्बर को श्री ध्रुव चरित्र, शुक्रवार 27 दिसम्बर को श्री नृसिंह अवतार, शनिवार 28 दिसम्बर को श्री वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं श्री राम जन्मोत्सव, रविवार 29 दिसम्बर को बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, सोमवार 30 दिसम्बर को श्री रूक्मणी विवाह महोत्सव एवं महा रासलीला तथा मंगलवार 31 दिसम्बर को श्री सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, हवन पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी की जाएगी।