चित्तौड़गढ़ । चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति जयपुर शाखा अजमेर के सौजन्य से चार दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारम्भ गुरूवार को स्टेशन रोड स्थित श्री केसरियाजी जैन धर्मशाला चित्तौडगढ़ में होगा।
शिविर संयोजक रवि विराणी ने बताया कि शिविर गुरूवार से प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक स्टेशन रोड स्थित श्री केसरिया जी जैन धर्मशाला चित्तौडगढ़ में आयोजित होगा।
शिविर संरक्षक अनिल ईनाणी ने बताया कि इस शिविर में पात्र दिव्यांग जिनका अगस्त 2024 में रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उन्हे 12 से 15 दिसम्बर तक जयपुर पैर, कृत्रिम हाथ, कैलीपर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, ट्राई साईकिल, ब्लाईंड स्टीक आदि उपकरणो का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जगह जगह होर्डिंग लगाए गए है। शिविर हेतु जयपुर से चिकित्सको व अन्य कार्मिको की टीम ने बुधवार को चित्तौडगढ़ पहुंचकर अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया।
दिव्यांग वितरण शिविर को लेकर विधायक आक्या ने बुधवार को व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए जन प्रतिनिधियो को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।