चित्तौडगढ। दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्था शहर चित्तौडगढ़ रजिस्टर्ड के अध्यक्ष यशवन्तपुरी गोस्वामी एडवोकेट ने बताया कि हर वर्ष की भांति दशनाम गोस्वामी समाज के आराध्य देव गुरू दत्तात्रेय भगवान की जन्म जयन्ती 14-12-2024 को धूमधाम से मनायी जाएगी । इसके संदर्भ मे दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्थान शहर चित्तौडगढ एवं चितौडगढ चोखले की संयुक्त मिटींग शंकर गट्टा स्थित समाज के कार्यालय पर हुई।
14 दिसंबर को प्रातः 9ः15 बजे समाज के शंकरगट्टा स्थित कार्यालय पर आराध्य देव गुरू दत्तात्रेय भगवान की तस्वीर पर समाजजन द्वारा पुष्प अर्पित किए जाएंगे। उसके बाद गुरूमहाराज मन्दिर रामपोल दूर्ग चितौडगढ पर प्रातः 10ः15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। उसके बाद 12ः15 बजे से पाडनपेाल से संस्था के अध्यक्ष यशवन्तपुरी गोस्वामी एडवोकेट व आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुनीलपुरी गोस्वामी पाण्डोली वाले के नेतृत्व मे शोभायात्रा रवाना होकर लक्ष्मीनाथ मंदिर, गांधीचौक , गोलप्याउ, अप्सरा टाकीज , शंकरगट्टा के सामने होते हुए नयी पुलिया होते हुए रतन बाग पहूंचेगी। दोपहर 3ः15 बजे से मंचासीन अतिथियों व समाजजन द्वारा आराध्य देव गुरूदत्तात्रेय भगवान के बारे मे जानकारी देते हुए उद्बोधन दिया जाएगा व समाज की गौरवशाली प्रतिभाओं को सम्मानीत किया जाएगा व सभा होगी। उसके बाद स्नेहभोज होगा। शोभायात्रा में 4 घोडे , 2 बग्गी , साउण्ड सिस्टम , अखाडा टेªक्टर ट्रोली व भगवान दत्तात्रेय की तस्वीर होगी व समाजजन 5 व्यक्तियों की कतारबद्व होकर शोभायात्रा मे महिला पुरूष व बच्चे सम्मिलित होगें। शोभायात्रा के पीछे वाहन होगें।
कार्यक्रम मुख्य महन्त रामनारायणपुरी कालिका माता मंदिर दूर्ग, महन्त जगन्नाथ भारती नीलकंठ महादेव मंदिर दूर्ग, महन्त रूपगिरी जी भीमेश्वर महादेव मंदिर दूर्ग , महन्त चन्द्रभारती जी हजारेश्वर महादेव मंदिर के सानिध्य मे कार्यक्रम होगें।
मुख्यअतिथि/विशिष्ठ अतिथी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी सहकारिता मंत्री गोतम दक , विधायक श्रीचन्द कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, विधायक डॉ.सुरेश धाकड, महन्त प्रतापुरी गोस्वामी तारापुर मढ जैसलमेर व विधायक को आमंत्रित किया गया। इनके अलावा बाबुलाल भारती प्रदेश अध्यक्ष राज. दशनाम गोस्वामी समाज जयपुर, भगवतपुरी गोस्वामी एडवोकेट व प्रदेश अध्यक्ष दशनाम गोस्वामी महासभा राज. बांसवाडा, हंसराज गिरी संस्थापक दत्तात्रेय कॉलेज कांकरोली, पुरणगिरी संस्थापक विवेकानन्द सिनीयर सैकेण्डरी स्कूल बडीसादडी, रमा गोस्वामी संस्थापक जयश्री पब्लिक सैकेण्डरी स्कूल मेणार, गजेन्द्रपुरी अध्यक्ष दशनाम गोस्वमाी समाज उदयपुर , संजय गिरी अध्यक्ष आयोजन कमेटी, राजस्थान स्तरीय गोस्वामी समाज युवा परिचयन सम्मेलन उदयपुर, विनोद गिरी युवा प्रदेश अध्यक्ष गोस्वामी समाज राजस्थान डूंगरगढ बीकानेर, भैरूगिरी अध्यक्ष मेवाड मण्डल दशनाम गोस्वामी समाज भरका देवी वाले, मदन गिरी पूर्व अध्यक्ष मेवाड मण्डल मातृकुण्डिया, कैलाशगिरी पूर्व जिलाध्यक्ष गोस्वामी समाज छोटीसादडी, गेरूगिरी सिरोडी पूर्व जिलाध्यक्ष, कैलाशगिरी लेसवा जिलाध्यक्ष चित्तौडगढ , गीतादेवी योगी व रमेशनाथ योगी पूर्व सभापति नगर परिषद चित्तौडगढ , मिठूलाल जाट जिलाध्यक्ष चित्तौडगढ भाजपा, भूपेन्द्र सिंह बडोली जिला प्रमुख चित्तौडगढ , रणजीतसिंह पूर्व प्रधान चितौडगढ पंचायत समिति, सागर सोनी नगर अध्यक्ष भाजपा , गोपाल गिरी महन्त आंवलहेडा, मनोहरगिरी पूर्व सरपंच एडवोकेट आरणी, रमेशगिरी पूर्व सरपंच पावली, शिवगिरी महन्त पावली, अमरगिरी महन्त सांकडो का खेडा, शंकरगिरी महन्त सुदरी, बगतु पुरी पूर्व उपप्रधान देवरी, कैलाशगिरी महन्त लाखोला, पूरणगिरी महन्त सण्डीयारडी, कालूगिरी महन्त डाबर, हंसराजपुरी महन्त सावा, रामेश्वरपुरी पूर्व सरपंच देवली , मंसापुरी पूर्व सरपंच फलोदडा, नाथूगिरी महन्त ताराखेडी, रमेशगिरी महन्त भिचोर, रतनपुरी महन्त ठुकराई, योगेन्द्रगिरी पूर्व पंचायत समिति सदस्य आकोला, किशोरगिरी पूजारी गठिला हनुमान मंदिर कुम्भानगर, श्यामसुंदरगिरी पुजारी सिद्वश्री गणेश मंदिर गम्भीरीनदी तट , मनीषपुरी पुजारी संतोषीमाता मंदिर आजाद मठ गंम्भीरी नदी तट, शिवगिरी पुजारी हनुमान मंदिर मानपुरा व शिवमंदिर संगम , चन्दू पुजारी गुरूमहाराज मंदिर सहित समाजजन को आमंत्रित किया गया।
उक्त कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु बैठक में विभिन्न जिम्मेदारीयॉ गोपालगिरी मानपुरा, श्यामगिरी मानपुरा, राजूगिरी मानपुरा, कालुगिरी मानपुरा, गोपालगिरी चित्तौडगढ, शभुगिरी सेमलपुरा, राकेशपुरी, मोहितपुरी, भूपेन्द्रगिरी, यश गोस्वामी डीजे वाले , मनीषपुरी , आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुनीलपुरी, युवाध्यक्ष राजेशगिरी एडवोकेट , सचिव नरेन्द्र पुरी, कोषाध्यक्ष देवेन्द्रपुरी, मदनगिरी कट्स वाले , शम्भुगिरी गंगरार वाले, महेशपुरी बीसीडब्ल्यू, कैलाशगिरी कुम्भानगर, सुरेशपुरी अध्यापक, तारणपुरी , रवि पुरी, ज्ञानेश्वर पुरी उपसरपंच घटियावली , कैलाशगिरी नगरी, अभिनन्दनपुरी, संजयपुरी, अंकितपुरी , अल्पेशपुरी एडवोकेट आदि को दी गयी।