मनासा। बुधवार देर शाम 7 बजे मनासा शासकीय अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम तलाऊ रोड पर बुधवार दोपहर 1 बजे करीब दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई ।घटना में दोनो मोटरसाइकिल पर सवार 6 व्यक्ति गंभीर घायल हो गए ।सूचना मिलने पर मनासा थाना 108 एंबुलेंस पायलेट विजय चौहान और ईएमटी दिलखुश शर्मा मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया ।घटना में मांगीलाल पिता नंदराम भाट उम्र 65 वर्ष ,रमेश पिता नंदराम जाट उम्र 55 वर्ष व सुमित्रा बाई पति मांगीलाल जाट उम्र 36 वर्ष निवासी बालोदा गरोठ वही अन्य 3 मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हों गए । जिन्हें मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल नीमच व तीन लोगों को जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया ।
