निंबाहेड़ा। जेके सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज छटे दिन कार्यक्रमों के तहत दीपदान एवं सांस्कृतिक संध्या का हुआ शुभारंभ, प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार विशु के कार्यक्रम में शामिल हुई अम्मा जी सुशीला सिंघानिया, जे.के. सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया, सह प्रबंध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया एवं सिंघानिया परिवार। कार्यक्रम के अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं अन्य अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी पहनकर ऊपरना ओडा कर किया गया स्वागत। माता रानी, हनुमान जी,श्री राम के भजनों पर झूम के नाचा सिंघानिया परिवार एवं भक्तजन। भजन संध्या का आनंद ले रहे हैं उपखंड अधिकारी विकास पंचोली,जे.के. सीमेंट समूह के वरिष्ठ अधिकारी अजय सरावगी, यग्येस गुप्ता, अनुज खंडेलवाल,पुष्पराज सिंह, केदार सहागड़कर, आशीष श्रीवास्तव, मनीष तोषनीवाल, प्रभाकर मिश्रा, राजेश सोनी, मुरली लड्ढा, अजय गर्ग, यतेंद्र शर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव गोपाल गुप्ता, सचिन गुप्ता, के.पी.सिंह, मनीष वैष्णव, संगीत नेमा, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण उपस्थित हैं।