नीमच। बीती कल नीमच जावद रोड पर हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल 31 वर्षीय व्यक्ति की आज अल सुबह नीमच के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम जावद नीमच रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल घनश्याम पिता भवानी राम नायक निवासी सतखंडा निम्बाहेड़ा को जावद अस्पताल भर्ती कराया गया था। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां घनश्याम की सुबह 4.00 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। घनश्याम के शव का पोस्टमार्टम नीमच के जिला अस्पताल में सुबह किया गया।
