नीमच। शहर के गऊ सेवा दल ने राजस्थान के आचारी पहुंच कर दो दिनो से करीब 40 फीट गहरे कच्चे कुए मे गिरे कुत्ते का रेस्क्यू कर जान बचाई। बेजुबान जानवरो के प्रति गउ सेवा दल की कर्तव्य परायणता की यह एक और मिसाल है।

इस बारे में जानकारी देते हुए मितेश अहीर ने बताया कि राजस्थान के आचारी गांव के समीप एक कुए मे कुत्ता गिरा हुआ था।जिसको स्थानिय लोगो ने निकालने का प्रयास किया,परंतु सफल नही हो पाए। जिसके बाद उन्होंने गुगल से हमारे नम्बर सर्च कर हमे सुचित किया। सूचना के बाद हमारी टीम संसधान लेकर मोके पर पहुंची और कुए में उतरकर कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला।
उल्लेखनीय है कि गऊ सेवा दल टीम नीमच के गौ सेवक निरंतर इन बेजुबानों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवा दे रहे है। इस सेवा में मितेश अहीर, सद्दाम हुसैन,शेर खान कैलाश मेघवाल, परमानन्द मेघवाल,संजू मेघवाल,मनोज मेघवाल आचारी के पूर्व सरपंच समरथ लाल मीणा का सराहनीय सहयोग रहा।
