सिंगोली। तहसील क्षेत्र से लगे सीमावर्ती राजस्थान राज्य के सुखपुरा खदान में बुधवार को उस समय बड़ी हृदय विदारक घटना घटित हो गई। जब करीब 110 फीट की ऊंचाई से गिरे एक डंपर के खदान में भरे पानी में डूबने के बाद एक युवक की मौत हो गई।

बताया जाता है कि मंगलवार रात जब खदान में पत्थर जड़ाई का काम चल रहा था। तब वहां खड़ा एक डंपर एलएनटी की टक्कर के बाद 110 ऊंचाई से खदान में जा गिरा, जबकि चालक उसके सहायक युवक सहित डंपर में ही सो रहा था। डंपर खदान में 30 फीट गहराई तक भरे पानी में समा जाता उससे पूर्व चालक की नींद टूटी और वह डंपर से कूद गया।

इस तरह जहां चालक ने अपनी जान बचाई, वही सहायक अजित धाकड़ सोते हुए डंपर के साथ ही पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची, तथा बुधवार दोपहर कोटा से आई एसडी आरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
