मनासा। गुरुवार दोपहर 1.00 बजे करीब ग्राम उचेड़ व पिपलिया रावजी के बीच सड़क पर तेजगति से चलती हुई एक मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। घटना में मोटरसाइकिल पर सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल जो गए।

घटना की सूचना राहगीरों ने मनासा थाना 108 एंबुलेस को दी। सूचना थाना 108 एंबुलेंस पायलेट प्रमोद वसीटा ओर ईएमटी दिलखुश वर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना में मदनलाल रैगर व इनकी पत्नी जमुना बाई रैगर निवासी बावल घायल हुए। वहीं मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के बाद गंभीर हालत में मदनलाल रैगर को जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया ।
