BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 4:18 pm
BIG REPORT : इंदौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष में विधायकों की चली, महिलाएं सूची से बाहर, सांवेर, राऊ और देपालपुर में विधायक समर्थित अध्यक्ष बने, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होना शुरू हो गई हैं। ग्रामीण मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई हैं। इस सूची में सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि सभी मंडल अध्यक्ष विधायकों के समर्थक ही बने हैं।


महू के सिर्फ एक मंडल अध्यक्ष स्थानीय विधायक का समर्थक नहीं होते हुए राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार के समर्थक को बनाया गया है। बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर महानगर की सूची जारी होने में देर हो रही है क्योंकि नगर के 7 मंडल अध्यक्ष में विधायकों ने पेंच फंसाया हैं।


बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महू के 5 में से सिर्फ 1 मंडल में स्थानीय विधायक की पसंद को जगह ना देते हुए राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार की पसंद को जगह दी गई है। इसके पीछे की वजह यह है जिसे मंडल का अध्यक्ष बनाया है, वह मंडल उनके पिता के नाम पर ही है।


महू के भेरूलाल पाटीदार मंडल का अध्यक्ष मुकेश पाटीदार को बनाया गया है, जो की कविता पाटीदार के समर्थक है। वहीं अन्य मंडलों के अध्यक्ष स्थानीय विधायकों की पसंद से ही बनाए गए हैं। महू के भीमराव आंबेडकर मंडल का अध्यक्ष महेश यादव, केजी माहेश्वरी मंडल का अध्यक्ष पियूष अग्रवाल, टंट्या मामा मंडल का अध्यक्ष रूपेश वाघमोड़े और परशुराम मंडल का अध्यक्ष संजय मीणा को बनाया गया हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि इंदौर ग्रामीण की सूची तो दबाव-प्रभाव के नामों की ही जारी हुई हैं।


महिला को नहीं बनाया अध्यक्ष
इंदौर ग्रामीण से किसी भी मंडल की अध्यक्ष महिला को नहीं बनाया गया है। यहां पर 100 प्रतिशत मंडल में पुरुषों को जगह दी गई है। बता दें कि संगठन 33 प्रतिशत महिलाओं को अध्यक्ष बनाने की बात कह रहा है। जिसका पालन इस सूची में होता नजर नहीं आया।


इंदौर ग्रामीण ही नहीं कई अन्य निकाय में भी महिला अध्यक्ष नहीं मिली। केवल नीमच जिले में पूजा शर्मा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। बाकी जिलों में पुरुषों को ही प्राथमिकता दी गई। अब इंदौर शहर में में कितनी महिला अध्यक्ष बनाई जाती है यह देखने वाली बात होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE