BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 4:31 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और विवाहित महिला, जब निकली अपने पीहर से तो हुआ कुछ ऐसा..., जैसे ही परिजनों को लगी भनक तो लगाई यहां के लिए दौड़, खाकी पर लगाया आरोप, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के तहसील जावद अंतर्गत गांव अठाना से विवाहिता युवती अपने पीहर से 5 दिसंबर से लापता है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी 6 दिसंबर को जावद पुलिस थाने पर की गई है। लेकिन 9 दिन बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। अब निराश पिता लाला दास बैरागी और उनके परिजन लड़की का पता लगाने की फरियाद लेकर आज नीमच के एसपी कार्यालय पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए आवेदन में लड़की के पिता लाला दास बैरागी ने बताया गया कि 5 दिसंबर को प्रातः 8 बजे मैं दुकान चला गया था और मेरी पत्नी सीमा खेत पर काम करने गई थी। तब मेरी बेटी घर पर ही थी। शाम को लौटने पर जब मैंने अपनी लड़की के बारे में पूछा तो पत्नी सीमा ने बताया कि टीना ने मुझे फोन लगाकर बताया था कि वह अपने ससुराल बिसलवास कला जा रही है। इसके बाद मैंने जब फोन लगाया तो मोबाइल बंद आ रहा था। लड़की के ससुराल, आसपास व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चला। आवेदन में अमर सिंह पिता मांगू सिंह पर युवती को ले जाने का शक जताया गया है। परिजनों का कहना है कि जिस दिन से लड़की गायब है उसी दिन से अमर सिंह का भी पता नहीं चल पा रहा है। जावद पुलिस द्वारा भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आवेदन में लाला दास ने अपनी पुत्री का जल्द से जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE