BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 10:56 am
NEWS : वंडर सीमेंट द्वारा 1.98 करोड़ के सहयोग से जिले के 7 राजकीय विद्यालयों में होंगे 4.94 करोड़ के निर्माण कार्य, यूनिट हेड नितिन जैन ने कहा- राजकीय विद्यालयों का उन्नयन प्रथम प्राथमिकता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर निम्बाहेड़ा के द्वारा सी.एस.आर. कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीचंद कृपलानी विधायक, निम्बाहेड़ा की अनुशंसा के अनुसार कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं अति. जिला परियोजना समन्वयक समसा, चित्तौड़गढ़ प्रमोद दशोरा, सी.बी.ई.ओ. निम्बाहेड़ा अरविन्द मुन्दडा, पी.ई.ई.ओ. फलवा लालचन्द मीणा, पी.ई.ई.ओ. कारुण्डा कविता चौधरी, पी.ई.ई.ओ. फाचर अहिरान कौशल्या शर्मा, पी.ई.ई.ओ. लसड़ावन  नारायणलाल, पी.ई.ई.ओ. बड़ोली माधोसिंह रामेश्वरलाल मेघवाल को विद्यालयों में निर्माण कार्य संपादित करवाने हेतु वंडर सीमेंट द्वारा जन सहयोग राशि 1 करोड़ 97 लाख 60 हजार रुपये के चेक हस्तांतरित किये गये।
इस अवसर पर जैन ने बताया कि वंडर सीमेंट लि. द्वारा राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु आवश्यक निर्माण कार्यों को संपादित करवाने के लिये जन सहयोग राशि का सहयोग किया गया है, जिससे विद्यालयों में कक्षा-कक्ष, बॉस्केटबॉल कोर्ट, शौचालय इकाई, विद्यालय स्वागत द्वार, डोम, पाथ-वे, पेयजल सुविधा जैसे आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होंगे। वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र में निम्बाहेड़ा ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के उन्नयन हेतु शिक्षा विभाग को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लेब, विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट, विद्युतीकरण, सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना, खेल मैदानों का विकास, पौधारोपण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।
राजकीय विद्यालयों को मिले इस अमूल्य सहयोग के लिये मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ दशोरा ने शिक्षा विभाग की और से कम्पनी प्रबन्धन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन के लिये वंडर सीमेंट लि. के सहयोग एवं तत्परता से पुरे क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का स्वरुप बदल रहा है साथ ही इस सत्र में विद्यालयों के नामांकन में भी वृद्धि हुई है। इस दौरान शिक्षा विभाग चित्तौड़गढ़ से  नरेन्द्र शर्मा,  लीला चतुर्वेदी,  लोकेश शर्मा, प्रधानाचार्य धनोरा रणजीत कुमार, प्रधानाध्यापक रसूलपुरा  जगदिश प्रशाद मीणा, प्रधानाध्यापक भट्टकोटड़ी, पुष्पचन्द्र गोचर, प्रधानाध्यापक पीरखेड़ा,  भैरुलाल बैरवा सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण भी चेक हस्तांतरण के दौरान उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE