सरवानिया महाराज। नीमच-सिंगोली सड़क पर आज प्रातः 11.00 बजे सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताते हैं नीमच-सिंगोली सड़क पर सरवानिया महाराज पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने टकरा गई और एक सुखले के ट्रैक्टर की ट्रॉली की चपेट में आने से मौक पर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक भील जाती का होकर नाहरगढ़ मंदसौर के पास बिलात्री गांव का रहने वाला लखन भील नामक युवक बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नीमच भिजवाया है।

पुलिस चौकी प्रभारी असलम पठान ने बताया कि मनीष पिता मथुरालाल मंडोरिया की मोटरसाइकिल और लखन पिता लक्ष्मीनारायण भील बिलात्री की मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार लखन भील की मौत हो गई है। घटना में एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी बीच में आई हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
