BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 1:42 pm
BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में स्थित प्रसिद्ध श्री भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के खुले दानपात्र, दो दिन की गणना में प्राप्त हुई लाखों रूपये की चढ़ावा राशि, भक्तों ने तोड़े रिकॉर्ड, सोने-चांदी की वस्तुएं व विदेशी मुद्राएं भी निकली, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मालवा के मंदसौर में स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में रखी दान पेटियां गुरुवार (12 दिसंबर) को प्रबंधन समिति, प्रशासन और कोष अधिकारियों के सामने खोली गईं। दान पत्रों से मिली दान राशि की गिनती दो दिनों तक चली। इसमें 22 लाख 60 हजार 160 रुपए, छोटी सोने-चांदी की वस्तुएं और विदेशी मुद्राएं मिली।

मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर और सहस्त्र शिवलिंग मंदिर में रखे दो दानपत्रों को गुरुवार की सुबह खोला गया था। पहले दिन 12 दिसंबर की सुबह से शाम तक चली गणना में 9 लाख 91 हजार रुपए मिले थे। इसी तरह शुक्रवार को भी गणना की गई। दूसरे दिन की गणना में 12 लाख 69 हजार 160 रुपए मिले। इस तरह दो दिन तक चली गणना में 22 लाख 60 हजार 160 रुपये, 75 ग्राम चांदी के सामान, 21 ग्राम सोने के सामान और विदेशी मुद्राएं मिलीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE