BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 4:19 pm
KHABAR : नीमच शहर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, पोथी और कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह, भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए लोग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के स्कीम नंबर 9 स्थित श्री धोका माता मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस अवसर पर एक भव्य पोथी एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत स्कीम नंबर 9 के राधाकृष्ण मंदिर से हुई और यह प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा पंडाल स्थल पर पहुंची।

परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुई महिलाएं-
यात्रा में ढोल-ढमाके और बैंडबाजों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए। इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश लेकर परंपरागत वेशभूषा में यात्रा का हिस्सा बनीं, वहीं पुरुष परंपरागत वेशभूषा में पोथी के साथ चलते दिखे।

कथा का कार्यक्रम-
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक प्रसिद्ध कथा वाचक गौनंदन पं. विकास जी नागदा के मुखारविंद से प्रस्तुत की जाएगी। कथा के अंतिम दिन पूर्णाहुति और हवन के साथ कथा का समापन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE