BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 6:12 pm
KHABAR : रामपुरा क्षेत्र से जिला अस्पताल की दूरी अधिक, मरीजों को होती है परेशानी, कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंप उठाई ये मांग, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा। बीते दिन नगर में मनासा एसडीएम पवन बारिया को नगर परिषद् अध्यक्ष, अंजुमन-ए-इस्लाम, दाउदी बोहरा जमात, अभिभाषक संघ अध्यक्ष, मोहम्मदिया हाई स्कूल, वार्ड क्रमांक 2, 3, 5, 7, 10, 11, 12, 14, 15, के पार्षदों, व्यापारियों व विनीत अधिवक्ता सम्राट दीक्षित की अगुवाई में तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया गया था। उक्त ज्ञापन में बताया गया था कि रामपुरा क्षेत्र जिला अस्पताल लगभग 60 से 70 किलोमीटर दूर स्थित होने से क्षेत्र के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यहां ग्रीनको प्राइवेट कम्पनी के द्वारा जल विधुत परियोजना का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के चलते क्षेत्र में भारी वाहनों अत्याधिक आवागमन होने से आये दिन दुर्घटना हो रही है। पीड़ित को सम्पूर्ण उपचार नहीं मिल पाता इस हेतु नगर में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की आवश्यकता है। उक्त परियोजना से खनिज सम्पदा भूमि पानी वन का दोहन किया जा रहा है इसीलिए कम्पनी को कोर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर कम्पनी अधिनियम 2013 की धारा 135 द्वारा शासित है तथा ग्रीनको प्राइवेट कम्पनी की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार दस करोड़ की राशि भी रामपुरा क्षेत्र में जनहित में खर्च करना है।
जब हमने विनीत अधिवक्ता सम्राट दीक्षित से बात की उन्होंने कहा की हमारी भावना यह है की ग्रीनको कंपनी एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जिसमें न्यूरोलॉजी गायनिक सर्जरी सर्जन और आईसीयू जो की गहन चिकित्सा इकाई वह हमको यहां उपलब्ध कराय या वह खुद सिविल अस्पताल में यह सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाए इन मांगों को लेकर हम सभी ने मिलकर आज यहां ज्ञापन देने के लिए उपस्थित हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE