मनासा। शुक्रवार को मनासा विधान सभा क्षेत्र में नव-निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की घोषणा के पश्चात विधायक अनिरुद्ध माधव मारू एवं कार्यकताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी पांचों मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया। वही शनिवार को दोपहर 3 बजे मनासा में परशुराम सेना द्वारा मंडल अध्यक्षों को साफा बांधकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया।भारतीय जनता पार्टी के लिए नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित,मदन रावत ,गोपाल गुर्जर ,मुकेश डांगी व विजय पुरोहित को चुना गया ।वही नवनिर्वाचित पार्टी मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित कंजार्डा में श्री चारभुजा नाथ दर्शन करने पहुंचे जहां भाजपा पार्टी कार्यकताओं और पदाधिकारियों ने ढोल ढमाकों के साथ माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया ।