BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 11:18 am
KHABAR : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन, युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर एवं टेस्ट ऑफ राजस्थान के सौजन्य से विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मानसरोवर स्थित प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में रक्तदान की महत्ता को समझते हुए युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान को समाज के लिए सबसे बड़ा योगदान बताया। निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर के अंतर्गत 250 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में बीपी, ब्लड शुगर, ईसीजी, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, पीएफटी और बीएमडी जैसी जांचें निःशुल्क की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हार्ट, लिवर, डायबिटीज, किडनी और हड्डी रोगों से संबंधित मरीजों को परामर्श दिया।

प्रियंका हॉस्पिटल एंड कार्डियक सेंटर के चेयरमैन डॉ. जी.एल. शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता लाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे ताकि समाज के हर वर्ग तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।

शिविर के सफल आयोजन पर डॉ. जी.एल. शर्मा, वार्ड 76 के पार्षद शक्ति प्रकाश यादव, परशुराम स्वाभिमान सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत कुमार डीग और समाजसेवी मनोज भारद्वाज ने आयोजन समिति को बधाई दी और रक्तदाताओं व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस शिविर ने न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्कि रक्तदान के महत्व को भी जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE