BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 11:26 am
KHABAR : पर्यावरण मित्रों ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित मुक्तिधाम मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान, 4 घंटे श्रमदान कर एकत्रित किया 8 ट्रॉली कचरा, डिप्टी कलेक्टर चंद्र सिंह धार्वे ने कहा- शहर को स्वच्छ बनाने में शहरवासी भी करें सहयोग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हम सबने ये ठाना है नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाना है के उद्देश्य से संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा शनिवार दिनांक 14 दिसंबर 2024 को प्रातः 7 से 11 बजे तक रोडवेज बस स्टैंड नीमच सिटी मार्ग स्थित श्री गोविन्द बैकुंठ धाम द्वार मार्ग एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के सामने स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त मार्ग के दोनों ओर भारी तादाद में कंटीली झाड़ियां, बेशुमार गन्दे कचरे से लबरेज पड़ा था जहां से शवयात्रा निकालना भी दुर्लभ था, मुक्ति धाम द्वार में प्रवेश करने पर मार्ग की हालत को देखकर ही शहरवासियों को भी लज्जा आ जाए, ऐसे मार्ग को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे के मार्ग दर्शन में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष एवं स्वच्छता विकास अभियान संस्था के महासचिव किशोर बागड़ी संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड से मुक्ति धाम मार्ग पर स्वच्छता एवं पर्यावरण मित्रों के साथ ही नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने 4 घंटे श्रमदान कर मार्ग से कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई कर 8 ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित कर ट्रेंचिंग ग्राउंड भोलियावास भेजा गया। 
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को स्वच्छता की भी शपथ दिलाई गई,अभियान में शहरी विकास परियोजना अधिकारी डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक नवीन अग्रवाल, जगदीश शर्मा, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव दुलीचंद कनेरिया, राजकुमार सिन्हा,केशव सिंह चौहान, हरीश उपाध्याय, समाज सेवी शिव माहेश्वरी,नगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक अविनाश घेंघट,मंगल नारायण, भेरुलाल,रवि रमेश,रजत, देवकरण बाबूलाल, गणेश छोटुलाल, अविनाश प्रहलाद, ओमप्रकाश महेश आदि ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई, उक्त मार्ग की साफ-सफाई होने पर क्षेत्र के व्यवसायियों ने भी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुक्ति धाम परिसर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाना हम सभी का दायित्व है उक्त जानकारी संस्था सचिव दुलीचंद कनेरिया ने दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE