BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 4:51 pm
KHABAR : गौप्रसादम परिवार ने गौधाम बालाजी एवं गऊ नन्दी उपचार गौशाला पर चलाया सेवा प्रकल्प, संत श्री दशरथानन्द सरस्वती महाराज ने कहा- गौसेवा मुक्ति, भक्ति और शक्ति का स्त्रोत है, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। कलयुग में गौसेवा समस्त कष्टों का निदान का सर्वश्रेष्ठ उपाय है वर्तमान समय में मनुष्य अनेक कष्टों, बीमारियों ओर समस्याओं से गिरा हुआ है अगर सभी कष्टों व समस्याओं से निजात पाना है तो गौसेवा सबसे सुलभ मार्ग है क्योंकि गौमाता मुक्ति, भक्ति और शक्ति का स्त्रोत है। इन्ही वाक्यांशों को चरितार्थ करते हुए संत श्री दशरथानन्द सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में गौप्रसादम परिवार नीमच द्वारा गौधाम बालाजी गौशाला एवं गऊ नन्दी उपचार गौशाला पर सेवा प्रकल्प चलाया जिसके अंतर्गत बीमार व वृद्ध गौवंश के लिये ठंड की ठिठुरन व शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिये गौमाता को ओढ़ाने के लिये कम्बल चेन्नई निवासी विनोद मित्तल एवं मित्र मंडल द्वारा 77 कंबल व चिराग ट्रेडर्स नीमच द्वारा 03 कंबल प्राप्त हुए जिसमें पाल का सहयोग गौ प्रसादम परिवार द्वारा कर गऊ नंदी उपचार गौशाला में वितरण किया। सेवा प्रकल्प में विशेष रूप से पं.परसराम शर्मा मालखेड़ा, पंडित भागीरथ शर्मा, दिनेश शर्मा ग्लास वाले, विहिप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग, पं. गोनंदन विकास नागदा, रोहित भूषण मिश्रा इंदौर (भजन गायक), धर्मेंद्र पोरवाल, चेतन शर्मा, कपिल शुक्ला, पं.विनोद शर्मा सकरानी की सहभागिता रही। उक्त जानकारी गौप्रसादम परिवार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE