उज्जैन। तराना नगर मे दत्त जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया वही धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान दत्तात्रेय का अवतरण मार्ग शीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि के प्रदोष काल में हुआ था दत्त जयंती का पर्व तराना के अति प्राचीन दत्त मंदिर एवं सद्गुरु नाना महाराज गुरु मंदिर मे दत्त भगवान एवं दत्त पादुका का अभिषेक पूजन किया गया एवं प्रभाती भजन के साथ महाआरती की गईं वही दत्त मंदिर मे कांकड़ आरती एवं अभिषेक पूजन के साथ शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया।