BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 11:32 am
BIG NEWS : एमपी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, हाथ में खाद की बोरी लेकर किया आंदोलन, ट्रैक्टर से विधानसभा निकले विधायकों को पुलिस ने रोका, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज से आगाज हो गया है। इससे पहले विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने के लिए राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया। सभी कांग्रेस विधायक शिवाजी प्रतिमा के पास ट्रैक्टर में सवार हुए खाद और फसल के दाम को लेकर विरोध जताया। विधायकों ने हाथ में खाद की बोरी रखकर आंदोलन किया। जिसके बाद सभी ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर विधानसभा के लिए निकले। हालांकि, पुलिस ने सभी को विधानसभा पहुंचने से पहले ही रोक दिया।


कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि कांग्रेसियों के पास कुछ बचा नहीं है, इसलिए आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उद्योग के क्षेत्र में भी काफी कम हो रहा है, लेकिन कांग्रेसियों के पास करने के लिए कुछ काम नहीं है। इसलिए इस तरह से आंदोलन कर रहे हैं। 


विधानसभा घेराव को लेकर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मीडिया में रहने के लिए इस प्रकार करती रहती है। मध्य प्रदेश के किसानों को समय में खाद मिल रहा है और प्रदेश के किसानों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में न किसान परेशान है और न खाद की कमी है। कांग्रेस अपने आप को किसान हितैषी बता रही है जो नहीं है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE