चित्तौड़गढ़। जेके सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने प आयोजित भव्य, आकर्षक एवं सुसज्जित सोनू निगम नाइट का आयोजन हजारों लोगों के स्मृति पटल पर छा गया। निंबाहेड़ा के इतिहास में पहली बार किसी औद्योगिक घराने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम की भव्यता और सुंदर प्रस्तुति को लोग बरसों तक नहीं भूलेंगे और उसे पर भी सोने पर सुहागा यह हुआ कि श्री नाथद्वारा मन्दिर के चिरंजीवी विशाल बाबा जे.के.परिवार को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से पथारे और सभी भक्तजनों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
जेके सीमेंट परिसर में कार्यक्रम के लिए निर्मित भव्य स्टेज पर गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया एवं सह प्रबंध निदेशक माधव कृष्ण सिंघानिया द्वारा पूर्व कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक श्री चंद कृपलानी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, एस. पी. सुधीर जोशी, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना , जे.के सीमेंट समूह के अजय सरावगी, अनुज खंडेलवाल, यज्ञेश गुप्ता, अंदलिप जैन, डॉ. कौस्तुभ दाधीच, पुष्पराज सिंह, अनिल बडगोतरी, आशीष श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व अधिकारीयों की उपस्थिति के बीच सोनू निगम ने नॉन-स्टॉप गानों की प्रस्तुति देकर समा बांधा।
इस कार्यक्रम की शानदार व्यवस्था और सफलता में जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उनकी मैनेजमेंट टीम एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा,टेक्निकल हेड राजेश सोनी, मुरली लड्ढा, कमर्शियल हेड अजय गर्ग, माइंस हेड यतेंद्र शर्मा, कॉरपोरेट सेफ्टी हेड आशुतोष श्रीवास्तव के सानिध्य एवं सहयोग से नितिन कुशवाहा, भुवनेश सिंह, मोहित कोठारी, सत्यदेव पानेरी, पुलकित गौड, जय मिश्रा, सज्जन सिंह भाटी, राजेश धाकड़, धर्मेंद्र प्रजापति, दीपक शर्मा, सुयश द्विवेदी, अर्पित बेजवलकर, हर्षवर्धन पाराशर, तेज सिंह, अभिषेक आमेटा, पंकज त्रिवेदी, विकास पीतलिया, करीम मंसूरी, नितिन शर्मा, प्रियंका आचार्य, विशाल लड्ढा, मनीष आचार्य, प्रेम प्रकाश मरोडिया,लक्ष्मण भांबी पुष्पेंद्र गुर्जर, चंद्रशेखर साहू सहित लगभग 40 लोगों की टीम ने जिस तरह से ग्राउंड (जमीनी स्तर) पर दिन रात एक करके इस आयोजन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया, वहीं दूसरी और स्वर्ण जयंती के मुख्य आयोजन अति लक्ष्मी नारायण यज्ञ में निरंतर आठ दिन तक अपनी सेवाएं देने वालों में विकास सरावगी, सतीश शर्मा,अजय दशोरा, लक्ष्मी नारायण टेलर, महेंद्र सिंह बारेठ, लक्ष्मी नारायण शर्मा, अभिषेक आमेटा,जसवंत वैष्णव, दिलीप जायसवाल आदि की टीम ने जिस तरह से पूरी व्यवस्था को निरंतर व्यवस्थित, सुंदर और सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
इस शानदार आयोजन में कलाकार अपार शक्ति खुराना ने अपनी बेहतरीन एंकरिंग से एवं डांसिंग ग्रुप्स ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीत लिया। अपारशक्ति खुराना ने अपनी हास्य से भरपूर बातों और शानदार टाइमिंग से समारोह को और भी खास बना दिया, और हर पल को उत्साह से भर दिया।
इसी क्रम में गीत संगीत की संध्या में प्रसिद्ध गायक कलाकार सोनू निगम ने एक से बढ़कर एक दिल को छू जाने वाली लाइव प्रस्तुतियाँ दी। प्रख्यात पार्श्वगायक सोनू निगम ने जब मौसिकी का जलवा बिखेरा तो सर्द रात सुरों की तपिश में बदल गई। सोनू निगम जैसे ही मंच पर उतरे तो श्रोताओं के चेहरे उत्साह से खिल उठे। हर दिल में सोनू की आवाज सुनने और उन्हें लाइव देखने का उत्साह था। सोनू निगम ने अपनी आवाज से समूचे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शानदार कार्यक्रम में सोनू निगम ने अपने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति देकर सभी उम्र के दर्शकों का दिल जीत लिया। रात का मौसम काफी ठंडा था, लेकिन सोनू निगम के संगीत की धुनों ने जैसे ठंडी हवाओं का असर बेअसर कर दिया। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने सोनू निगम के गीतों पर झूमते रहे और तालियां बजाते रहे। जे.के. सीमेंट के स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल को इस प्रकार सजाया कि दर्शक न केवल संगीत का आनंद लिया, बल्कि आयोजन की भव्यता का भी अनुभव किया। निंबाहेड़ा के इतिहास में किसी औद्योगिक घराने द्वारा पहली बार ही इतना भव्य और इतना विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जो वर्षों तक निंबाहेड़ा वासियों और आसपास के लोगों के दिलों पर अमित अमित छाप छोड़ गया।
कार्यक्रम में आकाशीय ड्रोन शो के माध्यम से जे. के. सीमेंट निम्बाहेड़ा की स्थापना से लेकर विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जिससे यह कार्यक्रम निम्बाहेड़ा के लिए एक अद्वितीय अनुभव बन गया और दर्शकों के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा। इस शो के दौरान भारत के नक़्शे पर वर्तमान में जे.के. सीमेंट समूह की सभी इकाईओं का विवरण,आई. टी. आई., स्कूल, कारखाने, सी. एस.आर. के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों, जे. के. सीमेंट के लोगो के चित्र व श्री राधाकृष्ण मन्दिर के साथ साथ यदुपति सिंघानिया, डॉ. राघवपत सिंघानिया एवं माधवकृष्ण सिंघानिया की आकृति बनाकर जो प्रस्तुतियां दी गई उन्होंने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।