BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 1:22 pm
NEWS : सेवा और समर्पण का सम्मान के साथ महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ ने मनाया 35 वां स्थापना दिवस, मुख्य अतिथियों व वीरों का किया सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ परिसर में आयोजित समारोह में महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ ने अपना 35 वा स्थापना दिवस एवं महावीर इंटरनेशनल एपेक्स का स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया।
वीर ,विराओ उनके परिवार के सदस्यों, चितौड़गढ़ देशना,युवा एवं जोन के विभिन केंद्रों के पदाधिकारियों, शहर के गणमान्य नागरिक बंधुओ की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं देशना वीरा द्वारा प्रार्थना कर सभा प्रारंभ की गई। मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि एवं अन्तरराष्ट्रीय पदाधिकारियों का वीर विराओ द्वारा सम्मान किया गया।
केंद्र अध्यक्ष वीर अभय संजेती ने अपने स्वागत उद्बोधन में विगत 35 वर्षों की संस्था की सेवा यात्रा , कठिनाइयां एवं उपलब्धियों का उल्लेख कर भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन सभी को नमन किया जिन्होंने इस अंतराल में मानव सेवा में समर्पित होकर संस्था को तन, मन , धन से समर्थन दिया। उन्होंने नेत्र चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों में चिकित्सालय एवं शिविरों के माध्यम से 60000 से अधिक नेत्र परीक्षण कर 1500 रोगियों के निशुल्क ऑपरेशन किए गए।
नेत्र चिकित्सालय के सर्जन एवं स्टाफ की सेवाओं के प्रति  प्रतिबद्धता का विशेष उल्लेख किया।
उन्होंने चित्तौड़गढ़ की मीडिया को भी संस्था की सेवा प्रकल्पों की खबरों को अपने समाचार पत्रों में निस्वार्थ भाव से उचित स्थान प्रदान करने के लिए आभार जताया।
उन्होंने सभी दानदाताओं के प्रति ,विशेष रूप से पिछले दो वर्षों में वंडर सीमेंट से नेत्र चिकित्सा  के लिए मिले लाखों रुपयों की आधुनिकतम तकनीक की मशीन एवं अन्य सेवाओं के विस्तार के लिए आभार व्यक्त किया।
 विशिष्ट अतिथि वंडर सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड नितिन जैन ने संस्था की गतिविधियों को सराहा ,मानव सेवा के प्रकल्पों में वंडर सीमेंट के योगदान की  विस्तृत जानकारी दी एवं भविष्य में भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वंडर सीमेंट केवल घरों को ही नहीं जोड़ता वरन दिलों को भी जोड़ने का भी प्रयास करता हे।
मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन ने अपने उद्बोधन में  संस्था की स्वर्ण जयंती महोत्सव को मील का पत्थर बताया  एवं अगले 25 वर्षों में सेवा प्रकल्पों के रोडमैप को लेकर सदस्यों  से चर्चा की । उन्होंने ष्सबको प्यार सबकी सेवाष् में समर्पित सदस्यों को लक्ष्य निर्धारित कर गर्व एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के सूत्र बताए। उन्होंने  चित्तौड़गढ़ केंद्र के पिछले वर्षों में  हर दो दिन में एक सेवा प्रकल्प  करने का कीर्तिमान स्थापित करने पर बधाई दी।
सभा में भावुक क्षण तब आया जब संस्था के संस्थापक सदस्यों का सम्मान किया गया। वीर नरेंद्र नाहर, वीर नवरत्न पटवारी, वीर भोपाल सिंह बाबेल,वीर इंद्रमल लोढ़ा,वीर ज्ञहंसराज अंबानी,वीर रोशन चिपड़ के 35 वर्षों के समर्पण का सम्मान पगड़ी पहनाकर उन्हें लाइफ मेंबरशिप देते हुवे किया गया।
संस्था के समस्त पूर्व अध्यक्षों, सचिवों,  फैलोशिप मेंबर, हेल्थकेयर ट्रस्टीज एवं विभिन्न सेवा प्रकल्पों में लगे प्रभारियों एवं अन्य संस्थाओं का भी अभिनंदन किया गया। कुल 75 सदस्यों का मंच द्वारा संस्था का दुपट्टा पहना कर एवं मानपत्र भेट कर सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान  ही भीमगढ़ केंद्र ने सुकून भरी सर्दी के बचाव के लिए 200 कंबले भेट की जिन्हें यथाशीघ्र जरूरतमंदों में  वितरित किया जाएगा। सभा को अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरा मंजू पोखरना, अंतर्राष्ट्रीय सचिव वीर सरोज ढ़ेलावत, वीर नरेंद्र नाहर ने भी संबोधित किया। संस्था सचिव वीर सी पी जैन ने सेवा  गतिविधियों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। संस्था में कई नए सदस्यों को शपथ दिलाकर एवं पिन लगाकर स्वागत किया गया।

सभा के पश्चात नेत्र चिकित्सालय परिसर में इस अवसर पर सेवाओ के प्रतीक के तौर पर एक वीर सेवा स्तंभ की आधारशिला भामाशाह  वीर बसंती लाल मेहता के सौजन्य से रखी गई। इस स्तंभ पर महावीर इंटरनेशनल के मुख्य सेवा प्रकल्पों का उल्लेख होगा और   संस्था का लोगो स्थापित होगा।
सभा का संचालन  संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं उपाध्यक्ष वीर सी एम रांका ने किया । उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। पांडाल को  कई स्थाई सेवा प्रकल्पों के बैनर लगाकर सजाया गया।सभा के अंत में सभी के लिए स्नेहभोज आयोजित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE