BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 2:54 pm
BIG NEWS : महाकाल की नगरी में फिर हुआ भयानक सड़क हादसा, डंपर ने एसयूवी को सामने से मारी टक्कर तो मची अफरा तफरी, परिवार में पसरा मातम, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। बीती रात बड़नगर मार्ग पर कार और डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों कार सवार बड़नगर से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे उड़ गए। घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत हुई है।


चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि घटना बड़नगर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास देर रात की है। एसयूवी कार से वीरेंद्र आंजना (21) निवासी साबूखेड़ी, विजयागंज मंडी और अर्जुन आंजना निवासी ग्राम तालोद बड़नगर से ग्राम तालोद की ओर लौट रहे थे।


इस दौरान सामने से आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। गाड़ी के दोनों एयर बैग खुलने के बाद भी वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले लगते थे।


घटना के बाद मौके से चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी लगते ही चिंतामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को चरक भवन पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही रात में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE