भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। शादी में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवार दोस्तों नीरज, शुभम और नितेश की मौत हो गई है। नीरज दोनों दोस्त के साथ मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने गांव से जा रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए।
दरअसल हादसा बैरसिया सिरोंज रोड पर हुआ है। तीन दोस्त बाइस से जा रहे थे तभी तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार भी पलट गई। कार में भी परिवार सवार था। कार का एयरबैग खुलने से सवार चार लोगों की जान बच गई। हादसे में दो बहनों में इकलौता भाई की भी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार चालक की तालाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना के बाद शादी वाले घर में भी मातर पसर गया है।