BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 12:10 pm
BIG NEWS : मालवा के नीमच में चाइनीज लहसुन का विरोध, सड़कों पर उतरे अन्नदाता, कलेक्टोरेट में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, तीन दिन में नहीं हुई कोई कार्रवाई तो किसान करेंगे आंदोलन, प्रशासन को दी खुली चुनौती, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में आज चाइनीज लहसुन के विरोध में किसानों ने मोर्चा खोल दिया। चायना लहसुन विरोधी संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने कलेक्टोरेट में चाइनीज लहसुन के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान चाइनीज लहसुन बंद करो, तस्करों पर कार्रवाई करों के नारे भी लगाए। 


किसानों का कहना है कि भारत में अवैध रूप से चाइनीज लहसुन लाया जा रहा है। मालवा की नीमच मंडी तक भी नीलामी के लिए चाइनीज लहसुन पहुंच रहा है। ऐसी स्थिति में भारतीय लहसुन के दाम औंधे मुंह गिर रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। भारत सरकार को चाइनीज लहसुन लाने वाले तस्करों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। किसानों ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। जिसके माध्यम से तीन दिन चाइनीज लहसुन के आयात को लेकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। साथ ही कहा कि इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE