नागौर। राजस्थान के नागौर में हाईवे रोड पर आज अल सुबह 5.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। नागौर सदर पुलिस थाना प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि एक कंटेनर और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

इस दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। दोनों आग में बुरी तरह झुलस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस जांच के बाद सामने आया कि एक वाहन का चालक बीकानेर का रहने वाला है, जिसका नाम हंसराज बताया जा रहा है। वहीं दूसरे वाहन का ड्राइवर राजस्थान के भीलवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसका नाम परमराज बताया जा रहा है। उक्त दुर्घटना के मामले में नागौर सदर पुलिस थाने का जांच अनुसंधान अभी जारी है।
